Home  /  Pathshalas  /  Jain Pathshala Jaipur
Partner pathshala

जैन पाठशाला, जयपुर

Jain Pathshala Jaipur

जैन पाठशाला समिति, जयपुर · रजि. 522/जयपुर/2017-18 — “संस्कार विहीन सुविधाएँ पतन का कारण हैं”

2016से निरंतर संचालनRunning since
70पाठशालाओं का संचालन (लगभग)Pathshalas run
22केन्द्र अभी जयपुर मेंCentres in Jaipur now
5000+बच्चों को शिक्षणChildren taught
75मन्दिरों में वार्षिक शिविरTemples · annual camp
878वीडियो इस पृष्ठ परVideos in this library

जैन पाठशाला समिति के 18 अगस्त 2026 के पत्र के अनुसार

Video library

Every class, in order

वीडियो संग्रह

All 878 videos of the pathshala's YouTube channel, sorted into series — from animation films for children to multi-year daily svadhyay.

बच्चों की कक्षाएँ

Classes for Children

एनिमेशन फ़िल्में, ऑनलाइन पाठशाला और शिक्षण शिविरों की बाल कक्षाएँ — णमोकार मंत्र से सात तत्त्व तक।

61 videos8 seriesOpen

बच्चों की प्रस्तुतियाँ

Children's Recitations

पाठशाला के बच्चों के कण्ठपाठ, मंगलाचरण और मंच प्रस्तुतियाँ।

31 videos2 seriesOpen

जानें और समझें

Short Talks & Awareness

भक्ष्य-अभक्ष्य, पानी छानना, पाठशाला की उपयोगिता — छोटे और सरल वीडियो।

10 videos2 seriesOpen

दैनिक स्वाध्याय — डॉ. अरुण कुमार जैन

Daily Svadhyay · Dr. Arun Kumar Jain

चौंसठ ऋद्धियाँ, समवशरण, षट्खण्डागम, तत्त्वार्थसूत्र, ध्यान और लोक-रचना पर क्रमबद्ध स्वाध्याय।

403 videos14 seriesOpen

दैनिक स्वाध्याय — डॉ. बी.सी. जैन

Daily Svadhyay · Dr. B.C. Jain

बारह भावना, श्रावक के व्रत, द्रव्य संग्रह, मोक्षमार्ग प्रकाशक और सम्यग्दर्शन पर क्रमबद्ध स्वाध्याय।

173 videos13 seriesOpen

पर्व प्रवचन

Festival Discourses

दशलक्षण महापर्व के दस धर्मों पर प्रवचन — 2020, 2021 और 2025।

30 videos3 seriesOpen

धार्मिक शिक्षण शिविर

Religious Education Camps

ई-धार्मिक शिक्षण शिविर 2021 की कक्षाएँ — छहढाला, तत्त्वार्थसूत्र, भक्तामर — तथा शिविरों के समारोह।

45 videos5 seriesOpen

अतिथि विद्वानों के प्रवचन

Guest Scholars

पाठशाला के मंच पर आमंत्रित विद्वानों के प्रवचन और तत्त्वचर्चा।

67 videos12 seriesOpen

कार्यक्रम एवं समारोह

Events & Programmes

सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगोष्ठियाँ, भजन संध्या, श्रद्धांजलि सभाएँ और झलकियाँ।

58 videos6 seriesOpen
About

परिचय

बाल ब्र. पण्डित रवीन्द्र जी ‘आत्मन्’ एवं बाल ब्र. पण्डित सुमतप्रकाश जी की सत्प्रेरणा से जैन पाठशाला समिति वर्ष 2016 से जयपुर एवं देश के अनेक शहरों में लगभग 70 जैन पाठशालाओं का विधिवत संचालन करती रही है। साप्ताहिक पाठशालाओं में पाँच हज़ार से अधिक बच्चों को शिक्षण कराया जा चुका है।

जैन समाज के बच्चों में जैनत्व के संस्कारों का बीजारोपण और वीतरागी जैन तत्त्वज्ञान का सामान्य जन में प्रचार-प्रसार — इसी उद्देश्य से पाठशालाओं के लिए नवीन पाठ्यक्रम बनाया गया है, जिसे ई-बुक, पीपीटी, कक्षा-शिक्षण, एनिमेशन, वर्कशीट और ऑनलाइन शिक्षण द्वारा प्रशिक्षित शास्त्री विद्वान एवं स्थानीय शिक्षक सरल तरीके से पढ़ाते हैं।

प्रतिवर्ष जैन पाठशाला एवं दिगम्बर जैन महासमिति, राजस्थान अंचल के संयुक्त तत्त्वावधान में जयपुर के लगभग 75 मन्दिरों में धार्मिक शिक्षण शिविर आयोजित होता है, जिसमें लगभग चार हज़ार शिविरार्थी धार्मिक ज्ञान प्राप्त करते हैं। वर्तमान में जयपुर शहर में 22 पाठशालाएँ चल रही हैं, जिनमें अधिकतर केन्द्र स्वपोषित हैं।

गतिविधियाँ

  • साप्ताहिक जैन पाठशालाएँ
  • धार्मिक शिक्षण शिविर
  • संगोष्ठी एवं सेमिनार
  • जैन साहित्य का प्रकाशन
  • प्राकृत एवं संस्कृत का शिक्षण
  • ऑनलाइन शिक्षण
  • एनिमेशन, पीपीटी एवं ई-बुक (हिन्दी / अंग्रेज़ी)
  • प्रशिक्षित शास्त्री विद्वानों की टीम
  • कण्ठपाठ, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
How a centre runs

पाठशाला केन्द्रों का संचालन

From the Samiti's own account of how its weekly centres work.

  1. 01जैन पाठशाला समिति राजस्थान सरकार के समिति एक्ट में पंजीकृत संस्था है।
  2. 02पाठशाला जैन मन्दिर या किसी सार्वजनिक स्थान पर समाज के सहयोग से चलती है।
  3. 03पंथवाद और पक्षवाद से रहित विशुद्ध वीतरागी तत्त्वज्ञान का प्रचार-प्रसार और बच्चों में जैनत्व के संस्कार — यही मुख्य उद्देश्य है।
  4. 04पाठशाला किसी भी व्यक्ति, संस्था या मान्यता से निरपेक्ष रहकर समन्वयपूर्वक चलती है; केन्द्र अपने स्तर पर जैन पाठशाला के साथ अन्य नाम से भी चल सकता है।
  5. 05प्रत्येक केन्द्र पर एक संयोजक एवं प्रभारी होते हैं, जिनके निर्देशन में सम्पूर्ण व्यवस्था होती है।
  6. 06प्रत्येक केन्द्र पर एक शास्त्री विद्वान और स्थानीय प्रशिक्षित शिक्षक पढ़ाते हैं; सामान्यतः अलग-अलग विषयों की लगभग तीन कक्षाएँ चलती हैं।
  7. 07शास्त्री विद्वान के आवागमन एवं अन्य सहयोग की व्यवस्था पाठशाला समिति करती है; बच्चों के पुरस्कार, स्वल्पाहार और आवश्यकता होने पर आवागमन की व्यवस्था स्थानीय समाज करता है।
  8. 08प्रत्येक कक्षा की विषयानुसार निर्धारित पाठयोजना है; जैन पाठशाला का पाठ्यक्रम या किसी अन्य बोर्ड का पाठ्यक्रम भी चलाया जा सकता है।
  9. 09त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाएँ स्थानीय स्तर पर होती हैं।
  10. 10समिति प्रत्येक केन्द्र को पाठ्यसामग्री, बैग एवं टी-शर्ट निःशुल्क देती है; विद्यार्थियों का विवरण पाठशाला कार्यालय में रहता है।
  11. 11यथासंभव प्रत्येक केन्द्र पर प्रोजेक्टर द्वारा भक्ष्य-अभक्ष्य का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाता है।
  12. 12सभी केन्द्रों के छात्रों के लिए कण्ठपाठ योजना है — निर्धारित विषय कण्ठस्थ करने वालों को नकद पुरस्कार मिलता है।
  13. 13वर्ष में एक-दो सांस्कृतिक कार्यक्रम हर केन्द्र पर, और सभी केन्द्रों का एक वार्षिक समारोह सामूहिक रूप से होता है।
  14. 14यथासंभव वर्ष में एक बार आस-पास के तीर्थक्षेत्र का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है।
  15. 15शिक्षकों के लिए प्रतिवर्ष एक शिक्षण-प्रशिक्षण आयोजित होता है।
Contact

संपर्क

पदाधिकारी

  • श्री अमित जैनअध्यक्ष
  • डॉ. भागचन्द जैन (डॉ. बी.सी. जैन)मंत्री एवं निदेशक
  • श्री गौरव जैनकोषाध्यक्ष

किसी केन्द्र के संचालन में सहयोग के लिए समिति कार्यालय से संपर्क करें।